Follow us on

Home » क्राइम » अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, कीडगंज में छापा, 4 पुरुष व 4 महिलाएं गिरफ्तार; नकदी, मोबाइल व वाहन बरामद

अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, कीडगंज में छापा, 4 पुरुष व 4 महिलाएं गिरफ्तार; नकदी, मोबाइल व वाहन बरामद

Share this post:

 

प्रयागराज। शहर में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कीडगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 28 जनवरी 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर मधवापुर बैरहना स्थित शनि मंदिर की गली में मकान संख्या 32/01 पर छापा मारकर देह व्यापार में संलिप्त 04 पुरुष एवं 04 महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार पुरुष अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद साहिल, गोविन्द ओझा, इन्द्रजीत कुमार और मोहम्मद मोईन के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 10 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 26 कंडोम तथा 5,435 रुपये नकद बरामद किए। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की गई, जिन्हें मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।

इस संबंध में थाना कीडगंज पर मु0अ0सं0 18/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/7/8 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उक्त क्षेत्र में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह सुनियोजित कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x