Follow us on

Home » राज्य समाचार » दिल्ली » अनुभव और प्रतिबद्धता का सम्मान: जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सलाहकार समिति में सुशील श्रीवास्तव व शिव श्रीवास्तव शामिल

अनुभव और प्रतिबद्धता का सम्मान: जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सलाहकार समिति में सुशील श्रीवास्तव व शिव श्रीवास्तव शामिल

Share this post:

नई दिल्ली। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने अपनी राष्ट्रीय सलाहकार समिति का विस्तार करते हुए दो वरिष्ठ पत्रकारों को इसमें शामिल किया है। दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार एवं रौशनी दर्शन मासिक के प्रधान संपादक सुशील श्रीवास्तव तथा छत्तीसगढ़ से प्रकाशित दैनिक श्रमबिंदु के संपादक शिव श्रीवास्तव को संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार समिति में मनोनीत किया गया है।

इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. आर.सी. श्रीवास्तव द्वारा मनोनयन की घोषणा की गई। संगठन की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि दोनों वरिष्ठ पत्रकार लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन से जुड़े पत्रकारों को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।

दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार सुशील श्रीवास्तव राष्ट्रीय मुख्यधारा की हिंदी समाचार मासिक पत्रिका रौशनी दर्शन के प्रधान संपादक हैं। वे पिछले लगभग 30 वर्षों से पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता जगत में उनके लंबे अनुभव के कारण वे देश के विभिन्न दर्जनों समाचार पत्र-पत्रिकाओं के सलाहकार संपादक के रूप में भी जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही वे कई सामाजिक संस्थाओं के भी सलाहकार हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ से प्रकाशित दैनिक श्रमबिंदु के संपादक शिव श्रीवास्तव भी लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और सामाजिक, श्रमिक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को अपनी लेखनी के माध्यम से उठाते रहे हैं।

संगठन से जुड़े पत्रकार साथियों ने दोनों वरिष्ठ पत्रकारों के राष्ट्रीय सलाहकार समिति में मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x