वाराणसी। वाराणसी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक स्थानीय श्रीपुरम होटल का संचालक भी शामिल है।पुलिस के अनुसार, घटना 16 नवंबर, 2025 की है। आरोप है कि होटल संचालक विनोद कुमार जायसवाल (46 वर्ष) की साजिश के तहत, दूसरे आरोपी राजेश चौरसिया (50 वर्ष) ने नाबालिग बच्ची को श्रीपुरम होटल ले जाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। कथित तौर पर राजेश चौरसिया ने बच्ची को गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। इस घटना से भयभीत होकर बच्ची वहां से भागकर अपने घर पहुंची और अपने परिवार को पूरी घटना से अवगत कराया। परिवार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की कड़क धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी उ0नि0 प्रिन्स तिवारी, चौकी प्रभारी अम्बियामंडी थाना कोतवाली कमि० वाराणसी का0 शिवाजी चन्द्र, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी का0 शुभम सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी शामिल रहे ।









