Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » 15 दिसंबर को वाराणसी में नॉनवेज दुकानें रहेंगी बंद, नगर निगम ने जारी किया संशोधित आदेश

15 दिसंबर को वाराणसी में नॉनवेज दुकानें रहेंगी बंद, नगर निगम ने जारी किया संशोधित आदेश

Share this post:

वाराणसी। श्री जैन तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम, वाराणसी ने नॉनवेज दुकानों को बंद रखने संबंधी आदेश में संशोधन किया है। पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में 14 दिसंबर को मीट, मुर्गा एवं मछली की दुकानों को बंद रखने की सूचना दी गई थी, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा जारी संशोधित प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अब दिनांक 15 दिसंबर को नगर क्षेत्र की सभी मीट, मुर्गा, मछली की दुकानें एवं स्लॉटर हाउस पूर्णतः बंद रहेंगे। साथ ही होटल एवं रेस्टोरेंट में भी मांसाहारी भोजन की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल द्वारा जारी किया गया है। नगर निगम ने सभी व्यापारियों एवं आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि धार्मिक भावनाओं के सम्मान हेतु आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x