Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा विद्वतजन हुए सम्मानित।

सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा विद्वतजन हुए सम्मानित।

Share this post:

 

 

वाराणसी। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में स्व प्रो वीरभद्र मिश्र वाटिका तुलसीघाट में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो विशंभर नाथ मिश्र अध्यक्ष संकट मोचन फाउंडेशन, विशिष्ट अतिथि डॉ नीलकंठ तिवारी पूर्व मंत्री, दक्षिणी विधायक थे। अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमलाकांत उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सभी अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम जी को पुष्पांजलि अर्पण एवं डॉ पवन शुक्ला प्राचार्य के निर्देशन में वैदिक एवं पौराणिक मंगलाचरण पं आदित्य मिश्रा, पं आयुष द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत किया गया। पं राकेश कुमार चौबे संगम ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. विशंभर नाथ मिश्र ने होली मिलन के शुभ अवसर पर सद्भाव सद्विचार आपस में भाईचारे का व्यवहार कर समाज के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करने का आह्वान किया। स्वागत भाषण महामंत्री डॉ राजेश पाठक, धन्यवाद ज्ञापन बसन्त व संचालन डॉ गणेश शास्त्री ने किया।संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संरक्षक सदस्यों प्रो उमा त्रिपाठी, कर्नल दिनेश चंद्र उपाध्याय, प्रो राघव राम मिश्र, पं आशीष शर्मा, डॉ अमित तिवारी, डॉ विद्यासागर पांडे, डॉ रवि रंजन शर्मा, डॉ श्रेयांस द्विवेदी आदि को काशी रत्न से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे डॉ राजेश मिश्रा पूर्व सांसद, प्रो देवी प्रसाद द्विवेदी पद्म भूषण, पं मणि शंकर पांडे, कर्नल दिनेश चंद्र, मीना चौबे, प्रो आद्या पांडे, डॉ राम मोहन पाठक, प्रो पी के मिश्रा, पं राम गोपाल मोहले, विजय कुमार जुपदी, प्रो पी के गोस्वामी, पं प्रमोद कुमार मिश्रा, पं विनोद कुमार शुक्ला, पं हेरम्ब मिश्रा, स्नेह द्विवेदी, परितोष द्विवेदी, पवन शुक्ला, सुमन अग्निहोत्री, एस सी गोस्वामी, प्रो जे एस त्रिपाठी, डॉक्टर ओपी उपाध्याय डॉ ओपी मिश्रा, सुरेश पांडे, बृजेश तिवारी, निखिल उपाध्याय, वसंत राय, शैलेश पांडे, सुनील कुमार पांडे, केडी मिश्रा, डीसी तिवारी, उत्कर्ष मिश्रा, अमन दुबे, रितेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x