Follow us on

Home » संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय » सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में पदोन्नति परीक्षा सम्पन्न, 11 कर्मचारी बने कनिष्ठ सहायक

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में पदोन्नति परीक्षा सम्पन्न, 11 कर्मचारी बने कनिष्ठ सहायक

Share this post:

 

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए तृतीय श्रेणी (कनिष्ठ सहायक) पद पर पदोन्नति हेतु आयोजित परीक्षा बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। यह परीक्षा कुलपति के अनुमोदन के उपरांत गठित समिति के निर्देशन में सुव्यवस्थित ढंग से कराई गई।

कुलसचिव राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा में कुल 32 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 11 अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर कनिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नत किया गया।

सफल अभ्यर्थियों में अमित कुमार सिंह, बबीता कनौजिया, मनबोध राम, अमन कुमार रावत, अजय कुमार दूबे, अजय कुमार शुक्ल, काशीनाथ यादव, आराधना मिश्रा, राजेश कुमार उपाध्याय, प्रदीप कुमार एवं आरती देवी शामिल हैं।

कुलसचिव ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा, टाइपिंग परीक्षण एवं अन्य आवश्यक दक्षताओं का समग्र मूल्यांकन किया गया। पूरी परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही कहा कि यह पदोन्नति कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, जो विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ढांचे को और सुदृढ़ बनाएगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x