Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » विश्वकर्मा समाज की एकता और संगठन पर जोर, समाजसेवी एम.एम. शर्मा ने की एमएलसी से मुलाकात

विश्वकर्मा समाज की एकता और संगठन पर जोर, समाजसेवी एम.एम. शर्मा ने की एमएलसी से मुलाकात

Share this post:

वाराणसी। नागपुर के उद्योगपति एवं समाजसेवी एम.एम. शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विश्वकर्मा समाज की एकजुटता, संगठन को सशक्त बनाने और समाज के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान एम.एम. शर्मा ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने आपसी सहयोग, भाईचारा और संगठनात्मक मजबूती को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए सभी से मिलकर आगे बढ़ने की अपील की।

बैठक में समाज के विकास, संगठन के विस्तार और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वहीं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने नागपुर से आए अतिथि का स्वागत करते हुए समाजहित में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विश्वकर्मा सभा के अध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा, मंत्री अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x