वाराणसी। दिनांक 30 मार्च 2026, सोमवार को विनायका स्थित ओ ग्रोव चिल्ड्रेन अकादमी में सत्र 2025-26 के परिणाम वितरण समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कक्षा 6 की छात्रा वृद्धि श्रीवास्तव ने 95.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रिया मिश्रा ने 89.0% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा आलिया बतूल ने 86.0% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती देवी रानी गुप्ता, प्रिंसिपल श्रीमती शालिनी वर्मा, को-ऑर्डिनेटर श्रीमती दीपिका गुप्ता, कक्षा अध्यापिका नेहा यादव एवं समस्त शिक्षकों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर श्रीमती प्रिया श्रीवास्तव, प्रो. श्री श्याम (वित्तीय परामर्श केंद्र), श्रीमती महजबी बानो, इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट शशि वर्मा, श्रीमती सरिता मिश्र, डॉ. ए.पी. मिश्र सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट शशि वर्मा तथा विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर श्रीमती दीपिका गुप्ता द्वारा दी गई।









