Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » रक्तदान शिविर एवं मेडिकल कैम्प 12 अप्रैल को भेलूपुर में

रक्तदान शिविर एवं मेडिकल कैम्प 12 अप्रैल को भेलूपुर में

Share this post:

वाराणसी। सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Bondhu के तत्वावधान में आगामी 12 अप्रैल (रविवार) को एक दिवसीय रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिम्स स्पोर्टिंग क्लब, भेलूपुर में आयोजित होगा।

आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिविर में रक्तदान के साथ-साथ विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें स्तन कैंसर की जांच, जनरल फिजिशियन (एमडी) द्वारा परामर्श, पेन केयर (दर्द प्रबंधन), पैथोलॉजी जांच (खून की जांच), फिजियोथेरेपी तथा होम्योपैथी चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं।

यह शिविर स्वामी हरशंकरानंद जी ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर, वाराणसी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जो स्वामी हरशंकरानंदहॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा संचालित है।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8808021933 पर संपर्क किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x