Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मंदिर से देवी-देवताओं के आभूषण चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने बरामद किया मुकुट व मुखौटा

मंदिर से देवी-देवताओं के आभूषण चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने बरामद किया मुकुट व मुखौटा

Share this post:

वाराणसी। काशी के मंदिरों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के क्रम में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंदिर से देवी-देवताओं के आभूषण चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी का मुकुट, मुखौटा समेत अन्य धातु के टुकड़े बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 07 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना क्षेत्र के शीतला गली के पास से अभियुक्त प्रवीण मिश्रा पुत्र स्व. जगदम्बा प्रसाद मिश्रा निवासी शाहोपुरी एनडीआरएफ कैम्प के पास जलीलपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली (उम्र लगभग 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देवी मां का एक सफेद धातु का मुखौटा, एक सफेद धातु का मुकुट, सफेद धातु के दो छोटे टुकड़े, पीली धातु का तारनुमा टुकड़ा तथा जामा तलाशी में 410 रुपये बरामद हुए।

पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने 05 मार्च 2026 की रात सारनाथ थाना क्षेत्र के रुप्पनपुर गांव स्थित चौरा माता मंदिर से देवी-देवताओं के आभूषण चोरी किए थे। चोरी किए गए सामान को बेचने की नीयत से वह शीतला गली क्षेत्र में घूम रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह 05 मार्च की रात रुप्पनपुर गांव स्थित चौरा माता मंदिर पहुंचा था। उस समय मंदिर में कोई मौजूद नहीं था। उसने देवी माता की प्रतिमा पर लगा चांदी का मुखौटा और हनुमान जी की प्रतिमा पर लगा मुकुट उखाड़ लिया। साथ ही देवी प्रतिमा की नाक में लगा पतला सोने का तार भी निकाल लिया। इसके बाद वह सामान लेकर मौके से फरार हो गया और घर में छिपाकर रख दिया। बाद में इन्हें बेचने के लिए लेकर निकला था, लेकिन कोई खरीदार नहीं मिला। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 57/2026 धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चेतगंज, कोतवाली और सारनाथ थानों में चोरी व अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्त की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी काल भैरव उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल विकेश कुमार और कांस्टेबल गोविन्द सिंह की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मंदिरों व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर अन्य संभावित घटनाओं की भी जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x