Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भव्य शोभायात्रा के साथ मनाई जाएगी रामनवमी, तैयारियां तेज

भव्य शोभायात्रा के साथ मनाई जाएगी रामनवमी, तैयारियां तेज

Share this post:

वाराणसी। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद की युवा इकाई राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा काशी महानगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा 27 मार्च 2026, शुक्रवार को सायंकाल 4:30 बजे सुन्दरपुर स्थित दशमी तिराहा से प्रारम्भ होकर श्री राममंदिर गुरुधाम पर सम्पन्न होगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत महामंत्री अर्जुन कुमार मौर्य ने बताया कि यह परंपरागत शोभायात्रा है, जो विगत कई वर्षों से समाज के व्यापक सहयोग से आयोजित होती आ रही है। इसमें नौजवान, किसान, व्यापारी, महिलाएं समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री धनंजय सिंह, राष्ट्रीय छात्र परिषद के प्रांत महामंत्री (अवध) हर्ष सिंह तथा काशी प्रांत के संगठन महामंत्री संजय दुबे 27 मार्च को दोपहर 3:00 बजे काशी पहुंचेंगे और शोभायात्रा में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में सकलडीहा विधानसभा के विधायक सुशील सिंह सहित दूर-दराज क्षेत्रों के अनेक गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रहेगी। इसके अतिरिक्त संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष निगम, विभाग महामंत्री श्रवण कुमार मौर्य, जिला अध्यक्ष रिकू देववंशी, पूर्व जिला महामंत्री हरिनाथ सिंह, अंकित सेठ, रोहित राव, अरविन्द शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x