Follow us on

Home » Uncategorized » भव्य आयोजन: 34वीं ‘राममय रात’ में सजेगी भक्ति-संगीत की त्रिवेणी

भव्य आयोजन: 34वीं ‘राममय रात’ में सजेगी भक्ति-संगीत की त्रिवेणी

Share this post:

वाराणसी। वाराणसी नागरिक संघ द्वारा आगामी 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को सायं 7 बजे राजेन्द्र प्रसाद घाट पर 34वीं ‘राममय रात’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी प्रवाहित होगी, जिसमें काशी की समृद्ध संगीत परंपरा और भक्ति भाव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम के संयोजक सुरेश प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि यह आयोजन स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार मुन्नू प्रसाद पाण्डेय की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी यह संध्या दर्शकों को आध्यात्मिक रस में सराबोर करेगी।

विशेष आकर्षण के रूप में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ के सुपौत्र आफाक हुसैन द्वारा शहनाई वादन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रीराम आरती, सनबीम एकेडमी के बच्चों द्वारा राम भजन, पल्लवी पाण्डेय, विजय कपूर, अमलेश पाण्डेय, दुर्गेश उपाध्याय, सरोज वर्मा, विदुषी वर्मा, सुमन अग्रहरी, पूजा पाण्डेय, राकेश तिवारी, जय पाण्डेय एवं अन्य कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुति दी जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में संस्कृति शर्मा का भाव नृत्य, श्री कृष्णा मिश्र एवं वत्स अग्निहोत्री की सितार युगलबंदी, सुश्री अदिति चटर्जी का कथक नृत्य तथा डॉ. अनुराग मिश्रा की बांसुरी वादन भी प्रमुख आकर्षण होंगे। साथ ही कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक सिंह करेंगे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x