Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में तकनीकी गोष्ठी आयोजित, स्वास्थ्य व राजभाषा पर जोर

बरेका में तकनीकी गोष्ठी आयोजित, स्वास्थ्य व राजभाषा पर जोर

Share this post:

वाराणसी, 30 मार्च 2026। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राजभाषा विभाग के तत्वावधान में सोमवार को प्रशासन भवन स्थित प्रेमचंद पुस्तकालय में तकनीकी गोष्ठी एवं हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशन पर महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यशाला का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देना रहा। वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी श्री अंकुर रामपाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस गोष्ठी में बरेका केंद्रीय चिकित्सालय के मण्डल चिकित्साधिकारी डॉ. अमित गुप्ता ने विषय विशेषज्ञ के रूप में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कंप्यूटर एवं मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की वैज्ञानिक व्याख्या करते हुए सही बैठने की मुद्रा, कार्य के दौरान नियमित अंतराल पर विश्राम, स्ट्रेचिंग एवं योगाभ्यास के महत्व पर विशेष बल दिया। साथ ही आँखों को समय-समय पर आराम देने की आवश्यकता भी बताई।

गोष्ठी के दौरान कर्मचारियों ने अपनी शारीरिक समस्याओं से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. गुप्ता ने सरल एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करते हुए संतोषजनक निराकरण किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अनुवादक श्री विजय प्रताप सिंह एवं श्री अरविन्द ने राजभाषा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला तथा राजभाषा संबंधी तिमाही रिपोर्ट को सही ढंग से भरने के संबंध में आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं विचार-विमर्श भी किया गया। सरकारी कार्यों में राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अनुवादक श्री विजय प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के राजभाषा पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गोष्ठी स्वास्थ्य जागरूकता एवं राजभाषा संवर्धन—दोनों दृष्टियों से अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x