Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » पुलिसिया कार्रवाई से आहत पीड़ित राकेश यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,मारपीट प्रकरण में निष्पक्ष जांच न होने का लगाया आरोप

पुलिसिया कार्रवाई से आहत पीड़ित राकेश यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,मारपीट प्रकरण में निष्पक्ष जांच न होने का लगाया आरोप

Share this post:

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत डाफी इलाके में बीती रात हुई मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित राकेश यादव ने आज सीर गोवर्धनपुर डाफी  स्थित गुरु कृपा लॉन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि 2 से 4 लोगों ने मिलकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसकी पूरी घटना उनके पास वीडियो साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है। राकेश यादव ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने लंका थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा विपक्षी पक्ष की प्राथमिकी को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर लिया गया, जबकि वे स्वयं पीड़ित होने के बावजूद न्याय से वंचित रह गए। पीड़ित ने कहा कि उनके पास मारपीट से संबंधित स्पष्ट वीडियो एविडेंस मौजूद है, जो घटना की सच्चाई को उजागर करता है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा उचित व निष्पक्ष कार्रवाई न किए जाने से वे मानसिक रूप से आहत और परेशान हैं। राकेश यादव ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वे उच्च अधिकारियों से लेकर न्यायालय की शरण लेने को मजबूर होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राकेश यादव ने मीडिया व प्रशासन का ध्यान इस गंभीर प्रकरण की ओर आकृष्ट करते हुए निष्पक्ष एवं न्यायसंगत कार्रवाई की अपील की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x