Follow us on

Home » आज फोकस में » नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के 59 वार्डेन व स्वयंसेवक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के 59 वार्डेन व स्वयंसेवक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

Share this post:

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से रविवार को बसहीं स्थित एक लॉन में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन, जन-जागरूकता, कानून-व्यवस्था में सहयोग तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सराहनीय योगदान देने वाले 59 वार्डेन एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार ने नागरिक सुरक्षा के वार्डेन एवं स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आपात एवं संकट की घड़ी में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक प्रशासन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं अथवा अन्य आपात स्थितियों में स्वयंसेवकों की तत्परता जन-जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस दौरान उन्होंने एसआईआर से वंचित पात्र व्यक्तियों के लिए फार्म-6 भरवाने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने की। उन्होंने आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सभी वार्डेन एवं स्वयंसेवकों से अनिवार्य रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि निरंतर प्रशिक्षण से आपदा एवं आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी। सम्मान समारोह में चयनित 59 वार्डेन एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविंद विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन स्टाफ ऑफिसर अजय यादव ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अंजनी कुमार सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी ‘बब्बू महराज’, महेश्वर सिंह, दीपा सिंह, चंद्रकला, राजेश सिंह, अयन बोस, आरती शर्मा, ज्याऊद्दीन, मनीष कुमार, डॉ. आदित्य चतुर्वेदी, मनीष सोनी, राजेश कुमार सिंह, अनिल गुप्ता, विनय गुप्ता, मनीष गुप्ता महादेव सहित बड़ी संख्या में नागरिक सुरक्षा के वार्डेन एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।समारोह का समापन नागरिक सुरक्षा के दायित्वों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने तथा समाज सेवा के प्रति सतत समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x