Follow us on

Home » Uncategorized » तीन पुलिसकर्मियों को गरिमामय समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

तीन पुलिसकर्मियों को गरिमामय समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

Share this post:

 

वाराणसी, 31 मार्च 2026। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सहायक पुलिस आयुक्त सोमवीर सिंह सिरोही, उपनिरीक्षक रामनिधि मिश्र तथा मुख्य आरक्षी चालक मंगला सिंह को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए विभाग को गौरवान्वित किया है। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में इनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

इस दौरान सभी सम्मानित कर्मियों को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। समारोह का माहौल सम्मान, कृतज्ञता और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x