Follow us on

Home » क्राइम » “डीसीपी गोमती ज़ोन की त्वरित कार्रवाई: सड़क हादसे में घायल को खुद उठाकर भेजवाया अस्पताल”

“डीसीपी गोमती ज़ोन की त्वरित कार्रवाई: सड़क हादसे में घायल को खुद उठाकर भेजवाया अस्पताल”

Share this post:

वाराणसी। आज दिनांक 02 दिसंबर 2025 को पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री आकाश पटेल बाबतपुर कार्यालय में जनसुनवाई के उपरांत वीआईपी ड्यूटी की चेकिंग व ज़ोन का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान थाना बड़ागाँव क्षेत्रांतर्गत हरहुआ ओवरब्रिज पर उन्हें एक सड़क दुर्घटना दिखाई दी। स्थिति की गंभीरता देखते हुए उन्होंने तत्काल अपने वाहन को रुकवाया और मौके का निरीक्षण किया। घायल व्यक्ति की हालत नाज़ुक पाकर श्री पटेल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बिना किसी विलंब के वाहन की व्यवस्था कराई। यही नहीं, उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर घायल को उठाया और वाहन पर बैठाकर नज़दीकी अस्पताल भेजवाया। उनकी त्वरित प्रतिक्रिया से घायल को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।पुलिस उपायुक्त ने संबंधित थाने के पुलिस बल को दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई करने और मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश भी दिए। उनकी तत्परता और जिम्मेदाराना रवैये की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x