Follow us on

Home » खेल » डाॅ. राज सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट–2025 का भव्य शुभारंभ

डाॅ. राज सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट–2025 का भव्य शुभारंभ

Share this post:

वाराणसी। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर के बास्केटबॉल कोर्ट में संस्था के संस्थापक ब्रह्मलीन डाॅ. राज सिंह जी के निर्वाण दिवस के पुण्य स्मरण में आयोजित डाॅ. राज सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट–2025 के तृतीय संस्करण का शुभारंभ 18 दिसंबर 2025 को गरिमामयी वातावरण में हुआ। यह अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता 18 से 19 दिसंबर 2025 तक कोइराजपुर परिसर में आयोजित की जा रही है।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों के नामचीन विद्यालयों की लगभग 30 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्गों में आयोजित की जा रही है, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं विधान ग्रुप के संस्थापक श्री रजनीश सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा किए और खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जोश और जज्बे से भरा हृदय ही अंततः विजय दिलाता है। उन्होंने यह भी कहा कि वाराणसी प्रतिभाओं की धरती है, आवश्यकता केवल सही दिशा और सही समय पर निरंतर प्रयास की है।

विद्यालय की निदेशिका डॉ. वंदना सिंह ने सभी प्रतिभागी टीमों एवं उनके कोच का स्वागत करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना होती है। सच्ची खेल भावना से किया गया प्रत्येक प्रयास हमें जीवन के लिए महत्वपूर्ण सीख देता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने खेल प्रतिस्पर्धा को जीवन के विभिन्न आयामों से जोड़ते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पूज्य संस्थापक डाॅ. राज सिंह जी की संस्कारमयी विरासत को संजोते हुए विद्यालय उनके बताए मार्ग पर निरंतर अग्रसर है और इस सद्संकल्प को आजीवन आत्मसात करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायी समूह गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा किया गया कराटे प्रदर्शन रहा, जिसमें आत्मरक्षा के विविध कौशलों के साथ आत्मविश्वास से भरपूर कलाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

बालिका वर्ग:

प्रथम स्थान – सनबीम वरुणा (ग्रुप ए)

द्वितीय स्थान – सनबीम वरुणा (ग्रुप बी)

तृतीय स्थान – सनबीम भदोही

बालक वर्ग:

प्रथम स्थान – संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर

द्वितीय स्थान – सीएट स्कूल

तृतीय स्थान – सनबीम वरुणा

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल और सीएट स्कूल के बीच रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें मेजबान विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

यह संपूर्ण प्रतियोगिता विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री काशी नाथ सिंह के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x