वाराणसी। चित्रगुप्त युवक मण्डल के तत्वावधान में बरेका स्थित भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के मंदिर प्रांगण में 28 मार्च 2026, शनिवार को सायं 5:30 बजे से चित्रांश होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त जी के पूजन, स्तुति एवं आरती से होगी। इसके पश्चात उपस्थित चित्रांश बंधुओं के बीच पुष्प वर्षा, होली मिलन एवं आत्मीय संवाद का आयोजन किया जाएगा।
समारोह में नगर के गणमान्य चित्रांश बंधु एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन सामाजिक एकता, आपसी प्रेम एवं भाईचारे को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

यह जानकारी चित्रगुप्त युवक मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने दी।
Post Views: 23









