Follow us on

Home » ब रे का » चित्रांश होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक रंग, सैकड़ों की सहभागिता

चित्रांश होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक रंग, सैकड़ों की सहभागिता

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित श्री शिव-काली-हनुमान-चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में चित्रगुप्त युवक मंडल के तत्वावधान में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा/चित्रांश होली मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में चित्रांश समाज के सैकड़ों लोगों ने परिवार सहित बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

समारोह का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त जी के पूजन, स्तुति एवं आरती से हुआ। इसके पश्चात आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम में अवध्या श्रीवास्तव ने डांस व गीत प्रस्तुति से समां बांधा, वहीं अन्विका श्रीवास्तव ने नृत्य के साथ मिमिक्री एवं अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुकेश चंद वर्मा के गीतों ने वातावरण को मधुर बना दिया। अद्विका श्रीवास्तव एवं ऋषिका श्रीवास्तव की नृत्य प्रस्तुतियों को भी खूब सराहना मिली। निशांत श्रीवास्तव के गायन तथा ऐश्वर्या श्रीवास्तव की भजन संध्या प्रस्तुति ने कार्यक्रम को भक्तिमय रंग प्रदान किया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह के अंत में सभी आगंतुकों के लिए स्नेहपूर्वक भोजन की व्यवस्था की गई। यह आयोजन होली के उल्लास के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश देकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x