Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » घर में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 52,500 रुपये बरामद

घर में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 52,500 रुपये बरामद

Share this post:

वाराणसी। थाना लंका पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52,500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में चोरी की वारदात कबूल कर ली है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस उपायुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक लंका के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे सामने घाट क्षेत्र से दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिषेक उर्फ केतुल राजभर (22) निवासी भगवानपुर तथा करन सोनकर (20) निवासी नगवा शामिल हैं। दोनों थाना लंका क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने कुछ माह पूर्व भगवानपुर स्थित बंगाली कॉलोनी में एक मकान में घुसकर चोरी की थी। आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखी आलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखे जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी किए गए सामान को राहगीरों को बेचकर उन्होंने करीब 88 हजार रुपये प्राप्त किए, जिसे आपस में बांट लिया। खर्च करने के बाद शेष बचे 52,500 रुपये पुलिस ने उनके पास से बरामद कर लिए।

गौरतलब है कि इस संबंध में 12 फरवरी को पीड़ित की तहरीर पर थाना लंका में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना लंका के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक सौरभ तिवारी, शिवाकांत शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x