Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » कांग्रेसजनों ने बाबू जगजीवन राम को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेसजनों ने बाबू जगजीवन राम को दी श्रद्धांजलि

Share this post:

वाराणसी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने किया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि बाबू जगजीवन राम न केवल स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी थे, बल्कि सामाजिक न्याय के सशक्त योद्धा भी थे। राष्ट्र निर्माण तथा दलितों, शोषितों और वंचितों के उत्थान में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

उन्होंने कहा कि बाबूजी के बताए मार्ग पर चलकर ही उनके सपनों को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राघवेन्द्र चौबे, प्रवीण प्रकाश, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, सैयद हसन, अरुण सोनी, रमजान अली, सुनील श्रीवास्तव, असलम खान, अखिलेश पाण्डेय, वसीम अंसारी, संतोष चौरसिया, राजेन्द्र गुप्ता, हसन मेहदी कब्बन, प्रमोद वर्मा, नित्यानंद पाठक, मनोज वर्मा, पीयूष श्रीवास्तव, मोनाजिर मंजू, सुफियान अहमद, पुलक त्रिपाठी, हिमांशू सिंह, आनंद चौबे, साबिर अली, शशि सोनकर, गोपाल चौबे, दीपक यादव, आशिष, रामजी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x