Follow us on

Home » खेल » एआईएफएफ एलीट अंडर-18 फुटबॉल लीग, संघर्षपूर्ण मुकाबले में इंटर काशी और जमशेदपुर एफसी 2-2 से बराबरी पर

एआईएफएफ एलीट अंडर-18 फुटबॉल लीग, संघर्षपूर्ण मुकाबले में इंटर काशी और जमशेदपुर एफसी 2-2 से बराबरी पर

Share this post:

वाराणसी। एआईएफएफ एलीट अंडर-18 फुटबॉल लीग के तहत शनिवार को बीएलडब्ल्यू खेल मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंटर काशी फुटबॉल क्लब और जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के बीच मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। अंतिम क्षणों तक चले इस संघर्षपूर्ण मुकाबले ने दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा। मैच की शुरुआत में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को 20वें मिनट में बढ़त मिल गई, जब इंटर काशी के एक खिलाड़ी द्वारा दिए गए पास को हेड करने के प्रयास में आत्मघाती गोल हो गया। इसके बाद इंटर काशी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए वापसी की कमान संभाली। इंटर काशी फुटबॉल क्लब के यमन शेरान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। उन्होंने 47वें मिनट में पहला और 65वें मिनट में दूसरा गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। यमन की गति, तकनीक और गोल पर सटीक निशाने ने दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। हालांकि, मैच के अतिरिक्त समय में 93वें मिनट में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के हीरा नागमा ने अहम गोल कर मुकाबले को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके साथ ही मैच ड्रॉ घोषित हुआ। इंटर काशी के गोलकीपर हरजीत सिंह ने कई शानदार बचाव करते हुए टीम को मजबूत सहारा दिया और मैच को रोमांचक बनाए रखा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यमन शेरान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर शम्सी रज़ा ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. (मेजर) अरविन्द कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर व लक्ष्मण अवार्डी मुस्ताक अली, दिनेश नेगी, इसरार अहमद, भैरव दत्त, राजेश सोनकर एवं इरशाद अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x