वाराणसी। काशी की प्राचीन परंपराओं को आगे बढ़ाने वाली अग्रणी संस्था स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया। वर्ष 1954 से बाबा काल भैरव की स्वर्ण-रजत प्रतिमा की शोभायात्रा निकालने वाली इस संस्था के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आशीर्वाद सिंह को पुनः सूचना मंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके दोबारा चयन पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
कार्यक्रम में कमेटी के संरक्षक गंगा राम, रवि सर्राफ, श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, सलाहकार डॉ. कैलाश सिंह विकास, मुरली मनोहर सिंह, किशोर कुमार सेठ, रवि शंकर सिंह, अध्यक्ष घनश्याम सेठ ‘बच्चा’, महामंत्री राजू वर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। समारोह के दौरान संगठन की एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।










