Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » अस्मिता रोल बॉल लीग में बी.एल.डब्ल्यू. एकेडमी बनी चैंपियन, रोमांचक फाइनल में जीता खिताब

अस्मिता रोल बॉल लीग में बी.एल.डब्ल्यू. एकेडमी बनी चैंपियन, रोमांचक फाइनल में जीता खिताब

Share this post:

 

वाराणसी। खेलो इंडिया व भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता रोल बॉल लीग का समापन मुकाबला ज्ञानदीप एकेडमी, नटीनियादाई स्कूल में खेला गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका खिलाड़ियों ने शानदार खेल और उत्साह का परिचय देते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।

सेमीफाइनल मुकाबले में रोलिंग फाइटर एकेडमी ने सनबीम वरुणा को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में बी.एल.डब्ल्यू. रोल बॉल एकेडमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रोलिंग रेड एकेडमी को 5-3 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता में रोलिंग रेड एकेडमी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि सनबीम वरुणा की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

समारोह की मुख्य अतिथि किड्स वैली की प्रधानाचार्य पूनम सिंह ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता के दौरान सभी बालिका खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायक मंडल में अजय पटेल, मो. सईद, अंजली गुप्ता, जैनब फातिमा, विनायक, तनिष्क, अभिषेक पटेल, तन्वी गुप्ता, अभिषेक कुमार शर्मा, ज्योति कुमारी एवं आरुष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन सचिव सुनीता गुप्ता तथा आयोजन समिति की सदस्य विजया पांडेय, ममता मिश्रा, सुनीता तिवारी और सरोज गौतम ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x