वाराणसी। शहर के अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर परिसर में HDFC Bank की नई शाखा का भव्य शुभारंभ शनिवार को प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा, कुलपति संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि का स्वागत जोनल हेड मनीष टंडन ने किया, जबकि अन्य विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन क्लस्टर हेड दीपक झा द्वारा किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में टंडन ने बैंक की दूरदर्शी सोच, मूल्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एचडीएफसी बैंक उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से लगातार ग्राहकों का विश्वास अर्जित कर रहा है।
मुख्य अतिथि प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने अपने संबोधन में बैंक के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि एचडीएफसी बैंक ने बैंकिंग क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि समाज और बैंक के बीच मजबूत संबंध ही इसे देश के अग्रणी बैंकों में स्थापित करने का आधार है।

कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक देव दीप सान्याल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लस्टर हेड रोहित खन्ना, कृष्णा मिश्रा, बालमुकुंद राय, आदित्य जालान, गौरव कुमार, संतोष कुमार और सदाशिव पांडेय सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नई शाखा के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्रीय ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा और यह शाखा सेवा, विश्वास एवं समर्पण का नया अध्याय स्थापित करेगी।









