Follow us on

Home » Uncategorized » अंकपत्र वितरण समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

अंकपत्र वितरण समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Share this post:

वाराणसी। श्री दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल, बलुआ रोड वाराणसी में अंकपत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संतोष कुमार सैनी, विशिष्ट अतिथि बृजेश कुमार सैनी, विद्यालय प्रबंधक राजकुमार सैनी एवं सुमनलता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। नर्सरी में तेजस्विनी मौर्या, एलकेजी में साक्षी शर्मा, यूकेजी में सौम्या राय, कक्षा एक में प्रिओम राज, कक्षा दो में फलक मिजान, कक्षा तीन में कृति मौर्य, कक्षा चार में अर्पिता यादव, कक्षा पांच में रोजी, कक्षा छह में पूजा यादव, कक्षा सात में अनमोल यादव तथा कक्षा आठ में आदर्श यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक राजकुमार सैनी, प्रधानाध्यापक संजय कुमार सैनी, मुख्य अतिथि संतोष कुमार सैनी एवं विशिष्ट अतिथि बृजेश कुमार सैनी द्वारा अंकपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर अबरार हैदर खान, सत्यम कुमार यादव, रोशन कुमार मौर्य, सूरज सैनी, पवन सैनी, स्नेहलता श्रीवास्तव, दीपशिखा चौरसिया, ज्योतिषा, ममता, प्रीति, आजाद, कुसुम सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x